Header Ads

क़सस अल अनबिया: हज़रत यूसुफ़ علیہ السلام - क़िस्त नं. 20 | Joseph - Prophet Yusuf |

क़स्सास उल अनबिया: हज़रत-ए यूसुफ़ عليه سلام - क़िस्त नं. 20 | Joseph - Prophet Yusuf |
क़स्सास उल अनबिया: हज़रत-ए यूसुफ़ علیہ السلام - क़िस्त नं. 20
क़स्सास उल अनबिया: हज़रत यूसुफ़ अ़लैहिस्सलाम

शुरू ख़ुदावंद-ए सुब्हान के बा-बरकत नाम से जो दिलों का मालिक है और जो दिलों के राज़ बख़ूबी जानता है-

दुरूद ओ सलाम बर तमाम मुअज़्ज़िज़ क़ारईन ओ ज़ायरीन, अज़ जानिब-ए मरदम-ए निज़ाम-ए आलम आप मुअज़्ज़िज़ीन को मुहब्बतों भरा अस्सलामु अ़लैकुम व ख़ुश आमदीद, मैं आपका मेज़बान ज़ुलक़रनैन मुहम्मद सुलैमान और आप इस वक़्त मेरे साथ मौजूद हैं निज़ाम-ए आलम पर-

बक़ब्ल-ए मुताअला तमाम ज़ायरीन ओ क़ारईन से गुज़ारिश पेश है की आज के इस मज़मून का मुताअला भी मस्ल-ए हमेशा दुरूद-ए इब्रहीम के साथ ही शुरू करें. एक बार दरूद पढ़ लेने से ख़ुदावंद-ए मतआल क़ारी पर 10 मर्तबा अपनी रहमतें नाज़िल फ़रमाता है-

بسم الله الرحمن الرحيم
  • - اللَّهُمَّ صَلِّ عَلَى مُحَمَّدٍ وَعَلَى آلِ مُحَمَّدٍ كَمَا صَلَّيْتَ عَلَى إِبْرَاهِيمَ وَعَلَى آلِ إِبْرَاهِيمَ، إِنَّكَ حَمِيدٌ مَجِيدٌ،
  • - اللَّهُمَّ بَارِكَ عَلَى مُحَمَّدٍ وَعَلَى آلِ مُحَمَّدٍ كَمَ ا بَارَكْتَ عَلَى إِبْرَاهِيمَ وَعَلَى آلِ إِبْرَاهِيمَ، إِنَّكَ حَمِيدٌ مَجِيدٌ

दुरूद ओ सलाम बर ख़िताम अल अनबिया ओ मुरसलीन हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिहि वसल्लम व दुरूद ओ सलाम बर नबी-ए ख़ुदावंद-ए सुब्हान जनाब-ए यूसुफ़-ए सिद्दीक़ (अलैहिस्सलातुवस्सलाम):

हज़रत यूसुफ़ अ़लैहिस्सलाम - क़िस्त नं.20

क़िस्त नं 19 में बताया गया था की कैसे हज़रत यूसुफ़ के भाईयों को खाना खिलाने के लिए एक ऐसे कमरे में ले जाया जाता है जहां हज़रत यूसुफ़ पर उनके भाईयों की तरफ़ से ढहाए गए ज़ुल्मों के वाक़िआत को नक़्क़ाशीयों के ज़रिये पेश किया जाता है और क़िस्त नं 20 में हम उससे आगे के हालात और वाक़ेआत से आप मुअज़्ज़िज़ीन को मुताअरिफ़ कराएंगे. 

आप अलैहिस्सलाम ने अपने फ़रज़न्द इफ़राहीम से कहा की नक़ाबपोश होकर जाओ और यहूदा की कमर पर हाथ रख दो. तो जैसे ही यहूदा चीख़ने लगता है, हज़रत इफ़राहीम अलैहिस्सलाम अपना हाथ यहूदा की कमर पर रख देते हैं, यहूदा चीख़ने की ख़ूब कोशिश करता है मगर उसकी आवाज़ ही नहीं निकलती है. भाई कहने लगे की क्या हुआ तुम चीख़ क्यों नहीं रहे हो?

यहूदा कहता है की यहां हम भाइयों के आलावा भी कोई ऐसा शख़्स है, जो नबीज़ाद है मगर हम उसे पहचानने से क़ासिर हैं, बिलआख़िर यहूदा को मज़बूरन वहीँ मिस्र ही में रुकना पड़ा लिहज़ा बाक़ी 9 भाई शाम वापस लौटे. जब ये बाक़ी 9 भाई शाम हज़रत याक़ूब के पास लौटे तो आप अलैहिस्सलाम ने फ़रज़न्दान को गले से लगाया और कहा की बेटा यहूदा और बिन्यामीन कहाँ हैं?.

बेटों ने कहा बाबा जान बिन्यामीन पर चोरी की तोहमत लगाकर मिस्र के बादशाह ने उसे अपनी ग़ुलामी में ले लिया है. हज़रत याक़ूब ने फ़रमाया की यहूदा कहाँ हैं? बनी इसराईल ने कहा की यहूदा ने हमारे साथ शाम लौटने से इंकार करते हुए कहा था की मुझमें बाबा का सामना करने की हिम्मत नहीं है, पहले ही मैं यूसुफ़ को लेकर के बाबा को इतना रंज ओ ग़म पहुंचा चुका हूँ. अब बाबा को मज़ीद ग़मगीन नहीं देख सकता.

हज़रत याक़ूब ने कहा, नहीं, मेरी औलाद चोर कभी नहीं हो सकती मिस्र के बादशाह को ख़त लिखो,हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम अपने बेटों से कहकर ख़त लिखवाते हैं जिसमें मन्दर्जा ज़ैल बातें लिखीं होतीं हैं-

"ऐ अज़ीज़-ए मिस्र!, मैं अल्लाह का नबी हूँ, मेरी औलाद हरगिज़ चोर नहीं हो सकती. जिसे अल्लाह इज़्ज़त देता है उसे कोई ज़लील नहीं कर सकता. मेरा दिल तंग हो गया है, मेरे आज़ा कमज़ोर हो चुके हैं, ग़म-ए यूसुफ़ ने मुझे इतना परेशान कर रखा है की मुझे अब कहीं सुकून और राहत नहीं मिलते. मैं पहले ही अपनी आँखों के नूर और अपने दिल के सुरूर अपने चाँद जैसे फ़रज़न्द को खो चूका हूँ.

मज़ीद मुझमे अब और फ़रज़न्द खोने की हिम्मत नहीं मेरी गुज़ारिश है आपसे ऐ अज़ीज़-ए मिस्र आप मेरे बेटे को मुझे लौटा दें तो मैं आपके हक़ में दुआ-ए ख़ैर करूंगा बसूरत-ए दीगर अगर आप ने ऐसा नहीं किया तो मैं मज़लूम हूँ, इस दिल-ए सोख़्ता से ऐसी आह-ओ फ़रियाद करूंगा की जिसके भड़कते शोलों में तुम्हारी 7 पुश्तें जलकर ख़ाकस्तर हो जाएंगी." 

अज़जानिब-ए नबी-ए ख़ुदा, 
याक़ूब علیہ السلام 
 

बहरहाल आप अलैहिस्सलाम अपने ९ बेटों को ये कहकर मिस्र की जानिब रवाना करते हैं की जाओ अल्लाह बड़ा करीम है, यहूदा यूसुफ़ और बिनयामीन को तलाश करके मेरे पास लाओ. फ़रज़न्दान कहने लगे की बाबा आपने अभी तक यूसुफ़ का तज़किरा नहीं छोड़ा. यूसुफ़ तो अब माज़ी का हिस्सा बन चुका है, उसे भेड़िया खा चुका है, अब यूसुफ़ कहाँ मिलेगा.

हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम अपने फ़रज़न्दान कहते हैं मेरा अल्लाह बड़ी शान वाला है जो तुम नहीं जानते मैं उसे बख़ूबी जानता हूँ जाओ इस बार तुम्हें अपने तीनों भाई ज़रूर मिलेंगे. बहरहाल बाक़ी 9 भाई, मिस्र लौटते हैं और हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम का वो ख़त हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की ख़िदमत में पेश किया जाता है. आप अलैहिस्सलाम तख़्त से नीचे उतर आते हैं, ख़त को चूमते हैं और आँखों से लगा लेते हैं.

और ख़त को जब पढ़ा तो आप अलैहिस्सलाम ख़ूब रोये फिर जब संभल गए तो आपने तर्जमान को हटा दिया. और हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम अपने भाइयों के पास आकर बैठ गए और फ़रमाया की यूसुफ़ जिसका तज़किरा तुमने पिछली दफ़ा किया था, कहाँ है वो? भाइयों ने कहा, उसे भेड़िया खा गया था. फिर हज़रत यूसुफ़, हज़रत ज़ुलैख़ा से वो ग़ुलामी की सनद लेते हैं और भाइयों के सामने पेश करते हुए कहते हैं.

की ये सनद किसकी है, भाई कहते हैं की हमें नहीं मालूम, ये सनद किसकी है. फ़रमाया क्या तुमने यूसुफ़ को बेचा नहीं था? फिर हज़रत यूसुफ़ ने वो तमाम वाक़ेआ बयान कर दिया, जो आप अलैहिस्सलाम के भाइयों ने आपके साथ किया था मगर अभी भी आपने ख़ुद को भाइयों के सामने ज़ाहिर नहीं किया था. भाई सब वाक़ेआत सुनते गए और अश्क बहाते गए और बिलआख़िर अपने जुर्म ओ ख़ता का ऐतराफ़ कर लिया.

हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने अपने भाइयों से फ़रमाया, तुमने यूसुफ़ के साथ बहुत बुरा किया लिहाज़ा आज मैं आप सब को क़त्ल कर दूंगा. हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने अपने निगहबानों से कहा की जल्लाद को बुलाओ, इनकी सज़ा की तैयारियां मुक़म्मल करो और एक-एक करके सबकी गर्दनें उड़ा दो. भाइयों में से एक ने कहा की ऐ अज़ीज़-ए मिस्र! हम पर रहम करें, 

जो बाप 11 फ़रज़न्दान के होते हुए महज़ अपने एक बेटे की ख़ातिर रोज़ ओ शब गिरया ज़ारी करता हो, क्या हाल होगा उसका जब उसके तमाम बेटे उससे दूर कर दिए जाएंगे? कमस कम हम पर नहीं तो हमारे ज़ईफ़ और कमज़ोर बाप पर रहम करें. ये बात सुनकर हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम मुस्कुराने लगे.

हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम को मुस्कुराता हुआ देखकर उनके भाइयों ने कहा की आप के मुस्कुराने की अदा तो यूसुफ़ के मुस्कुराने की अदा में मिलती हैं. क्या आप यूसुफ़ हैं? हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया, हाँ मैं ही यूसुफ़ हूँ. भाई कहने लगे आप अभी तक हयात हैं? हाँ, मैं हयात भी हूँ और मेरे अल्लाह ने मुझ पर बहुत बड़ा करम किया है और मुझे मिस्र का बादशाह बना दिया है.

भाइयों ने सर झुका लिया और कहा की यूसुफ़ आज आप हमारे साथ क्या करेंगे? हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया, जाओ मैंने तुम सब को माफ़ किया और अल्लाह भी तुम्हें माफ़ फ़रमाए. बेशक़ वो बड़ा बख़्शने वाला है. हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने अपने सब भाइयों को माफ़ कर दिया और हर भाई से गले लगकर बहुत रोये. भाइयों ने भी आपसे माफ़ियां मांगीं.

हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने भाइयों से कहा की जाओ बाबा को लेकर आओ और उनसे कहना की यूसुफ़ मिल गया है, भाइयों ने कहा की बाबा नाबीना हो चुके हैं. हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया की मेरा ये क़मीज़ ले जाओ और बाबा की आँखों पे डालना, बाबा को दोबारा बीनाई मिल जायगी. हुक़्म-ए ख़ुदावन्द-ए मेहरबान से बाबा ज़रूर अपनी आँखें दोबारा पा लेंगे.  

फ़िल-वक़्त आज की माअ़लूमात का हम यहीं इख़्तेताम करते हैं. सिलसिला-ए क़स्सास उल अ़नबिया में हज़रत-ए यूसुफ़-ए सिद्दीक़ अलैहिस्सलातु वस्सलाम के हालात-ए ज़िन्दगी पर मुस्तमिल अगली 21th क़िस्त जल्द अज़ जानिब- ए मरदम-ए निज़ाम-ए आलम शाया कर दी जायगी - इंशा अल्लाह. 

मज़ीद इसी तरह की तारीख़ी और इस्लामी माअलूमात के हुसूल की ग़र्ज़ से निज़ाम-ए आलम के साथ अपनी वाबस्तगी जारी रखें और बर-ऐ निज़ाम-ए आलम अपनी मोहब्बत ज़ाहिर करते हुए इस मज़मून की ज़्यादा से ज़्यादा इश्तराक गुज़ारी करें. 

शुक्रिया -

✍️- Jalal Ibn Taymous
Translator & Publisher - Zulqarnayn Muhammad Sulayman

Post a Comment

0 Comments